मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

मजदूर को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मजदूर को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह,। जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मार दी, जिसमे मजदूर घायल हो गया । मजदूर को बिरनी पीएचसी में इलाज के बाद सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।गिरिडीह सदर अस्पताल में भी प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद उसे गंभीर अवस्था में धनबाद रेफर कर दिया गया है।डाक्टरों के अनुसार, गोली उसके कमर में लगी है और फंसी हुई है ।घटना बुधवार रात की है।घायल मजदूर का नाम नंद किशोर माली बताया गया है।घटना की सूचना मिलते हीं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मजदूर को आखिर गोली किसने और क्यों मारी । इसकी जांच की जा रही है।घायल मजदूर बिरनी थाना क्षेत्र के पुरनानगर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह काम कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने पीछे से गोली मारी है। घटना बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया पेट्रोल पंप के पास करमाटांड की है।घटना के बाद परिवार में भी दहशत का माहौल है।इस संबंध में एसडीपीओ धनंजय राम ने गुरुवार बताया कि एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना की विस्तृत जानकारी ली गई है। आगे की कार्रवाई चल रही है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें