मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतरोगढ़ा गांव में बुधवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या करने का मामला सामने आया है।अपराधियों ने मृतक का सिर धड़ से अलग कर धड़ को बोरे में भरकर सुनसान इलाके में फेंक दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।मृतक की पहचान गोइलकेरा के सारुड़ा गांव निवासी हरिनाथ लुगुन उर्फ मंगरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद को मुख्य वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से की गई, ताकि पहचान छुपाई जा सके या इलाके में भय फैलाया जा सके।बुधवार सुबह ग्रामीणों की नजर कोतरोगढ़ा गांव के पास पड़े एक लावारिस बोरे पर पड़ी, जिससे खून रिस रहा था। जब बोरा खोला गया तो उसमें एक व्यक्ति का धड़ मिला। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।घटनास्थल से मृतक का सिर बरामद नहीं हो सका है। काफी खोजबीन करने पर धड़ से कुछ दूरी पर सिर भी बरामद कर लिया गया।आशंका जताई जा रही है कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सिर को किसी अन्य स्थान पर फेंका गया था। सूचना मिलने पर गोइलकेरा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी विक्रान्त सिंह मुंडा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और प्रथम दृष्टया यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपितों की गिरफ्तारी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें