मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर पत्थर कारोबारी से मांगी गई दो करोड़ की रंगदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर पत्थर कारोबारी से मांगी गई दो करोड़ की रंगदारी

चतरा। चतरा जिले के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता, क्रशर व्यवसायी, समाजसेवी और पूर्व मुखिया प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान ने जान से मारने की धमकी दी है।मिली जानकारी के अनुसारप्रेम सिंह के व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबर से ऑडियो क्लिप भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। ऑडियो क्लिप में रंगदारी नहीं देने पर खोपड़ी खोल देने और हत्या कराने की धमकी दी गई है। प्रेम सिंह के अनुसार, धमकी देने वाले शख्स ने खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताते हुए दुबई से कॉल करने की बात कही है। व्हाट्सएप पर ऑडियो क्लिप भेजने के साथ-साथ कॉल के जरिए भी धमकी दी गई।क्रशर और बालू व्यवसाय के क्षेत्र में प्रेम सिंह का बड़ा नाम है। धमकी मिलने के बाद पिंडरा निवासी प्रेम सिंह ने हंटरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर ऑडियो क्लिप एवं कॉल के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही पुलिस से त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बुधवार को बताया कि आवेदन मिला है पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें