मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के पिठौरिया में बिजली ग्रिड से 1000 किलो कॉपर कॉइल चोरी, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची के पिठौरिया में बिजली ग्रिड से 1000 किलो कॉपर कॉइल चोरी, पुलिस जांच में जुटी

रांची। राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में स्थित कांन्दू इलाके के बिजली ग्रिड को चोरों ने निशाना बनाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे अज्ञात चोर ग्रिड परिसर में घुस गए और वहां से लगभग एक हजार किलोग्राम कॉपर कॉइल चोरी कर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमर कुमार पांडे, इंस्पेक्टर असित मोदी और थाना प्रभारी सतीश पांडे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। साथ ही चोरों के सुराग के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चोरी की घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में कॉपर कॉइल को ले जाना आसान नहीं है।डीएसपी अमर कुमार पांडे ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें