मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

कंटेनर-हाइवा के बीच टक्कर में लगी आग, खलासी जिंदा जला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कंटेनर-हाइवा के बीच टक्कर में लगी आग, खलासी जिंदा जला

दुमका । रिंग रोड स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एएन कॉलेज के समीप लाइटर लोड कंटेनर और गिट्टी लोड हाइवा के बीच टक्कर के बाद आग लग गई। घटना में हाइवा के खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया।घटना बुधवार रात की है। घायल हाइवा चालक की पहचान बिहार के बांका जिला अंतर्गत बेलहर थाना क्षेत्र के कैलास पहाड़ी निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार यादव (पिता आनन्दी यादव) के रूप में हुई है। उसे गंभीर अवस्था में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है। मृतक उमेश कुमार बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र के दोना पाथर का निवासी था।जानकारी के अनुसार पाकुड़ के अमड़ापाड़ा स्थित कोल माइंस से गिट्टी लोड हाइवा दुमका रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कोल डंपिंग यार्ड की ओर जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे लाइटर लोड कंटेनर से एएन कॉलेज के समीप मुख्य पथ पर आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और लपटें तेजी से फैल गईं। आग इतनी भीषण थी कि पास में खड़े कोयला लदे दो अन्य हाइवा भी उसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें