मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिमी सिंहभूम में सर्विस राइफल साफ करते समय गोली लगने से पुलिस जवान की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पश्चिमी सिंहभूम में सर्विस राइफल साफ करते समय गोली लगने से पुलिस जवान की मौत

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत पालीसाई स्थित सीआरपीएफ कैंप में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस जवान की अपनी ही सर्विस राइफल से चली गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय किशोर खाका के रूप में हुई है, जो जिला पुलिस बल में कार्यरत थे।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राफेल मुर्मू ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार देर शाम की है। अजय किशोर खाका ड्यूटी के दौरान अपनी इंसास राइफल की नियमित सफाई कर रहे थे, तभी अचानक राइफल से गोली चल गई और वह उन्हें जा लगी।गोली चलने की आवाज सुनते ही कैंप में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य जवान तुरंत उन्हें बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, अजय किशोर खाका गुमला जिले के रायडीह क्षेत्र के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमीत रेणु सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।---------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें