मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

मनरेगा बचाने के लिए कांग्रेस का जनआंदोलन पांच को

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मनरेगा बचाने के लिए कांग्रेस का जनआंदोलन पांच को

पलामू। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पांच जनवरी से राष्ट्रव्यापी “मनरेगा बचाओ अभियान” के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी। रांची में राजभवन तक मार्च किया जाएगा एवं मनरेगा के प्रावधान को बनाए रखने, योजना की पूरी राशि केन्द्र सरकार को देने एवं महात्मा गांधी का नाम जोड़ने को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस कार्यक्रम में पलामू से बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस संदर्भ में शनिवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गयी। प्रेस को पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री बिमला कुमारी एवं पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी ने संबोधित किया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा जैसी ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने की साज़िश केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि गरीबों के रोज़गार, अधिकार और गरिमा पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि मनरेगा करोड़ों ग्रामीण परिवारों की आजीविका का आधार है और इसे कमजोर करना सामाजिक न्याय की अवधारणा को ध्वस्त करने का प्रयास है।बिमला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस साज़िश के खिलाफ़ चुप नहीं बैठेगी और “मनरेगा बचाओ अभियान” के माध्यम से सड़क से लेकर जनमानस तक इस जनविरोधी फैसले का पुरज़ोर विरोध करेगी।पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित ग्रामीण सशक्तिकरण की सबसे बड़ी योजना रही है। इसे कमजोर करना या इसके मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करना संविधान की भावना के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को समाप्त करने या उनके चरित्र को बदलने का प्रयास कर रही है, जिससे गरीब, किसान और मजदूर सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि पांच जनवरी को होने वाली पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनअधिकारों की रक्षा का आंदोलन है, जिसमें आम जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।प्रेसवार्ता में कांग्रेस की ओर से आयोजित “मनरेगा बचाओ अभियान” पदयात्रा की रूपरेखा, उद्देश्य और आंदोलन की दिशा पर विस्तृत जानकारी दी गई।मौके पर शिक्षा प्रकोष्ठ के स्टेट चेयरमैन श्याम नारायण सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी रामाशीष पाण्डेय, विनोद तिवारी सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें