मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में थमी शीतलहर,लोगों को मिली राहत, तापमान में होगी बढ़ोतरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में थमी शीतलहर,लोगों को मिली राहत, तापमान में होगी बढ़ोतरी

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में शनिवार को शीतलहर का असर नहीं देखा गया। शीतलहर के थमने के साथ ही धूप की तपिश ने लोगों को राहत दी है।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। हालांकि विभाग ने यह भी बताया कि राज्य में अभी उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण ठंड में धीरे-धीरे कमी आएगी।शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और शीतलहर का कोई प्रकोप दर्ज नहीं किया गया। दिन के समय धूप में गर्मी महसूस की गई, जबकि दोपहर बाद हल्की ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिसका असर शाम के समय हल्की कनकनी के रूप में महसूस हुआ।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में, जबकि सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 7.2 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 25.4 और न्यूनतम 9.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 26.2 और न्यूनतम 5.4 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 24.5 और न्यूनतम 7.2 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम 27.8 डिग्री और न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।उल्लेखनीय है कि बीते 20 से 25 दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में शीतलहर के कारण भीषण ठंड रही। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सर्दी-जुकाम, दस्त और सांस से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें