मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री संजय यादव की माताजी के "श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज" में मुख्यमंत्री हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंत्री संजय यादव की माताजी के "श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज" में मुख्यमंत्री हुए शामिल

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी स्वर्गीय प्राणवती देवी के "श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज" में शामिल हुए। बिहार के बांका जिले के बड़ी ढाका स्थित समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय प्राणवती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं उनके परिजनों से भेंटकर गहरी संवेदना व्यक्त की।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मंत्री इरफान अंसारी समेत बिहार सरकार के कई विधायक, मंत्री एवं स्थानीय नागरिक काफी संख्या में मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें