मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड सरकार और नवीन जिंदल समूह में औद्योगिक और विकासात्मक सहयोग पर बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड सरकार और नवीन जिंदल समूह में औद्योगिक और विकासात्मक सहयोग पर बैठक

-इस्पात, स्वच्छ ऊर्जा, कौशल और उच्च शिक्षा पर सुदृढ़ साझेदारी का प्रस्तावरांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और राज्य में निवेश, औद्योगिक विकास और दीर्घकालिक सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की। यह बैठक रांची में 02 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री और उद्योगपति नवीन जिंदल के बीच हुई बातचीत की अगली कड़ी के रूप में आयोजित की गई।मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में इस्पात (स्टील), स्वच्छ ऊर्जा, कौशल प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने झारखंड में पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।नवीन जिंदल समूह ने झारखंड में इस्पात उद्योग, स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं और विद्युत अवसंरचना के क्षेत्र में संभावित निवेश में रुचि व्यक्त की। बैठक में औद्योगिक निवेश के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देने पर भी सहमति बनी। यह पहल भारत सरकार के कम कार्बन अर्थव्यवस्था और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप बताई गई।उच्च शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण पर जोरबैठक में 'मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना' की सराहना करते हुए नवीन जिंदल समूह ने उच्च शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। इसमें झारखंड के छात्रों को छात्रवृत्ति सहायता, व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम और युवाओं की क्षमता निर्माण योजनाओं पर विचार किया गया।इसके अलावा युवाओं के बेहतर रोजगार अवसर सुनिश्चित करने के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से शैक्षणिक और प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता बढ़ाने पर भी सहमति बनी। दोनों पक्षों ने कहा कि कुशल मानव संसाधन झारखंड के दीर्घकालिक और समावेशी विकास की आधारशिला है।यह प्रस्तावित सहयोग झारखंड में नए रोजगार अवसर सृजन, हरित ऊर्जा के विस्तार और सतत औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें