मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को राजकीय इटखोरी महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को राजकीय इटखोरी महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री ने शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान उपायुक्त कीर्तिश्री ने मुख्यमंत्री को 19 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।मुलाकात के क्रम में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात, दर्शकों की सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने महोत्सव के आयोजन को क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी तैयारियों की जानकारी ली और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें