मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड की क्रिकेट टीम ने जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड की क्रिकेट टीम ने जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने पर झारखंड क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट कर इस जीत को ऐतिहासिक बताया।मुख्यमंत्री ने गुरुवार रात लिखा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतकर टीम ने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और जज़्बे का परिणाम है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं।हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की धरती से निकली प्रतिभाएं आज देशभर में अपना परचम लहरा रही हैं। यह जीत युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देती रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें