मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर बच्चे की पत्थर से मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर बच्चे की पत्थर से मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्चे निर्मल हेम्ब्रम की अपहरण के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस अपराध में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। खूंटपानी गांव निवासी बालेमा हेम्ब्रम (49 ) ने अपने पुत्र के अचानक लापता होने पर मुफ्फसिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना (कांड संख्या 36/2026) दर्ज की गई थी।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बहामन टूटी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के इचींडा टोला उलीडीह निवासी देवेन्द्र बोदरा (31)को गिरफ्तार किया।पूछताछ के दौरान आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने बच्चे के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।जब मासूम ने विरोध किया तो उसने पत्थर से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने चुईगुटू पहाड़ क्षेत्र से बच्चे के शव को बरामद कर लिया। घटना में प्रयुक्त पत्थर को भी जब्त किया गया है।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें