मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:38 · नई दिल्ली संस्करण

तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित झींकपानी थाना क्षेत्र के आसुरा गांव टोला सुरजाबासा में गुरुवार शाम एक हादसे में पांच वर्षीय बच्चे आनंद बिरुली की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चा एलकेजी का छात्र था। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।शुक्रवार को मृतक आनंद बिरुली के पिता सुखलाल बिरुली ने बताया कि गुरुवार शाम आसुरा गांव के सुरजाबासा स्थित सरकारी तालाब में आनंद बिरुली अपनी मां अंकिता बिरूली के साथ नहाने गया था। तालाब में मां अंकिता बिरूली नहा रही थी, जबकि उसका बेटा आनंद भी पास में ही नहा रहा था। इसी दौरान अचानक मां की नजर बच्चे पर पड़ी तो वह दिखाई नहीं दिया। इसके बाद मां ने काफी खोजबीन की और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तालाब के गहरे पानी से बाहर निकाला।बच्चे को बाहर निकालने के बाद वह बेसुध अवस्था में था। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए पिता सुखलाल बिरूली ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किराए पर छोटा हाथी वाहन की व्यवस्था की और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे को बचाने के लिए काफी देर तक प्रयास किया, लेकिन बच्चे की हालत में सुधार नहीं हो सका। अंत में देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें