मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

कुएं में गिरने से बच्चे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुएं में गिरने से बच्चे की मौत

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर स्थित बजरंग नगर में रविवार देर रात एक हादसे में पांच वर्षीय मासूम की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम केवरतो के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है।जानकारी के अनुसार, रविवार रात अचानक बस्ती के लोगों को सूचना मिली कि एक बच्चा कुएं में गिर गया है। खबर फैलते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य के लिए टाटा स्टील की सुरक्षा टीम से संपर्क किया गया।पुलिस के आग्रह पर टाटा स्टील सुरक्षा विभाग के मशहूर तैराक मजहरूल बारी ने करीब 30 फीट गहरे कुएं में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी। बच्चे का शव बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मासूम शिवम कुएं में कैसे गिरा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें