मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के रांची दौरे को लेकर तीन दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के रांची दौरे को लेकर तीन दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 28 से 30 दिसंबर तक प्रस्तावित रांची दौरे को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई प्रमुख मार्गों पर मालवाहक और सवारी वाहनों के प्रवेश व परिचालन पर अस्थायी रोक लगाई गई है। हालांकि, एंबुलेंस, दमकल और अन्य इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से पूरी तरह छूट दी गई है।रांची के यातायात पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक एसपी) राकेश सिंह ने शनिवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार तीन दिनों तक अलग-अलग समय पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।28 दिसंबर को यातायात व्यवस्थाआदेश के अनुसार, 28 दिसंबर को शाम चार बजे से रात 8.30 बजे तक शहर में सभी छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों, बसों और सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड का उपयोग करते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। नो एंट्री का समय पहले की तरह प्रभावी रहेगा।रातू और काठीटांड की ओर जाने वाले सभी वाहन कांके रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। इसके अलावा हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड़, रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास और लोक भवन मार्ग पर दोपहर दो बजे से रात 8.30 बजे तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों को भी अस्थायी रूप से डायवर्ट किया जा सकता है।29 दिसंबर को यातायात व्यवस्थारांची में 29 दिसंबर को सुबह सात बजे से दिन के 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात 8.30 बजे तक सभी छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों, बसों और सवारी वाहनों का प्रवेश व परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। रातू और काठीटांड की ओर जाने वाले वाहन कांके रिंग रोड से होकर जाएंगे।हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड़, रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास और लोक भवन मार्ग पर निर्धारित समय में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।इसके अलावा नया सराय रिंग रोड से रामपुर चौक रिंग रोड तक बड़े वाहनों, बसों और सवारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जमशेदपुर और बुंडू की ओर से आने वाले सभी वाहन रिंग रोड से दाहिने मुड़कर टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे, जबकि रांची से जमशेदपुर जाने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक से दाहिने मुड़कर टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड के रास्ते जाएंगे। खरसीदाग ओपी से सदाबहार चौक के बीच भी बड़े वाहनों और बसों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें