मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

गढ़वा पुलिस पर पथराव मामले में 80 नामजद और 400 अज्ञात पर केस, 14 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गढ़वा पुलिस पर पथराव मामले में 80 नामजद और 400 अज्ञात पर केस, 14 गिरफ्तार

गढ़वा।जिले के महुलिया मोड़ पर गुरुवार शाम पुलिस पर हुए पथराव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में 80 लोगों पर नामजद और 400 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गढ़वा पुलिस ने अब तक 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि घटनास्थल से 24 बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, इलाके में अतिरिक्त बल तैनात हैं और फिलहाल स्थिति सामान्य है।जानकारी के अनुसार, महूलिया गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद लोग उग्र हो गए और सड़क जाम की। सड़क जाम की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस बीच लोगों ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें 25 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और जवान घायल हो गए।

सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने पहले हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन भीड़ के उग्र होते ही लाठीचार्ज किया था। इसके बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं मानें तो पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए हवाई फायरिंग की। हवाई फायरिंग की आवाज से इलाके में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई थी। घटना के बाद एसपी अमन कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रण में किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें