मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

कारोबारी ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कारोबारी ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड स्थित एक घर में शुक्रवार देर रात एक कारोबारी ने फंदे लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान देवानंद विश्वकर्मा (38) के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में उनकी बेटी मौजूद थी। काफी देर तक पिता की कोई गतिविधि नहीं होने पर उसने कमरे में जाकर देखा, जहां देवानंद फंदे से लटके हुए थे। यह दृश्य देखते ही बेटी घबरा गई और तुरंत परिजनों और आसपास के लोगों को सूचना दी।सूचना मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से देवानंद को फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार देवानंद व्यवसाय से जुड़े हुए थे और लंबे समय से नशे की लत से परेशान थे। हालांकि उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले को खुदकुशी मानते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। जुगसलाई थाना में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें