मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 22 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 22 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

पूर्वी सिंहभूम। उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित गांधी मैदान में अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ जितु (32) के रूप में हुई है। उसके पास से 22 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन 4.12 ग्राम है और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।थाना प्रभारी मो शारीक अली ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गांधी मैदान में कुछ लोग ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर शुक्रवार की देर रात पुलिस टीम गांधी मैदान पहुंची। पुलिस बल को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। इसी दौरान जवानों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर की पुड़िया और मोबाइल फोन बरामद हुआ।पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में शनिवार को जेल भेज दिया।वहीं मौके से फरार हुए अन्य लोगों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें