मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, एसएसपी कार्यालय घेराव की कोशिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, एसएसपी कार्यालय घेराव की कोशिश

रांची। रांची में मेडिकल छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और कार्यकर्ता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस गंभीर मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।हालांकि, पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को एसएसपी कार्यालय के बाहर ही रोक दिया और उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही।इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रदर्शनकारियों को बाहर ही रोका गया है। उन्होंने यह भी कहा कि दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है और आगे की प्रक्रिया जारी है।प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और आरोपितों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें