मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

खूंटी में रामनवमी पथराव घटना की जांच के लिए भाजपा ने छह सदस्यीय समिति की गठित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खूंटी में रामनवमी पथराव घटना की जांच के लिए भाजपा ने छह सदस्यीय समिति की गठित

रांची। रामनवमी के दौरान खूंटी जिले के मुरहू क्षेत्र में हुई पथराव की घटना को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को एक छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।गठित जांच समिति को निर्देश दिया गया है कि वह शीघ्र ही मुरहू (खूंटी) पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करे। समिति स्थानीय लोगों से बातचीत कर घटना के कारणों, परिस्थितियों और इससे जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी एकत्र करेगी। इसके साथ ही समिति को जल्द से जल्द अपनी जांच रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपने का निर्देश भी दिया गया है।इस जांच समिति में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और बालमुकुंद सहाय, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, विधायक सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा तथा सीमा शर्मा के नाम प्रमुख हैं।भाजपा प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि इस जांच के माध्यम से घटना की सच्चाई सामने आएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें