मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

खूंटी। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर खूंटी बाजार टांड़ के पास सोमवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डीएवी रोड निवासी हरि मुंडू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुरहू प्रखंड के डोल्डा गांव के रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सोमवार रात हरि मुंडू अपनी बाइक से भगत सिंह चौक की ओर से बाजार टांड़ की तरफ आ रहा था। उसी दौरान सड़क के बीच डिवाइडर के रूप में लगाए गए ट्रैफिक बैरिकेड से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे बाइक से गिरकर सड़क के दाहिनी ओर जा गिरा।बताया जा रहा है कि गिरने के तुरंत बाद सामने से आ रहे एक अन्य वाहन की चपेट में वह आ गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। दुर्घटना के दौरान उनके माथे से काफी खून बहने लगा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरि मुंडू ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन दुर्घटना के समय हेलमेट खुल जाने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए उनके सिर पर कपड़ा बांधकर खून रोकने का प्रयास किया और तत्काल ऑटो से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोट के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें