मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस

धनबाद। धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के एनएच पर सोमवार तड़के सुबह बाइक लूट को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमे अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक के पैर में दो गोलियां मारकर मौके से उसकी बाइक लूट कर फरार हो गए।जिसके बाद मौके पर पहुंची तोपचांची पुलिस की ओर से घायल को इलाज के लिए स्वर्गीय निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है, लेकिन कुछ घंटों में ही पुलिसिया जांच में न सिर्फ पूरा मामला सन्दिग्ध प्रतीत होने लगा, बल्कि मामले की जांच करने पहुंचे खुद बाघमारा एसडीपीओ ने कहा कि यह गोलीबारी तोपचांची न होकर बोकारों के दुग्धा थाना क्षेत्र में हुई है और इलाज के लिए घायल युवक और उसके साथी की ओर से यह पूरा साजिश रचा गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए दुग्धा क्षेत्र में जांच करने की तैयारी में है।दरअसल, सोमवार सुबह करीब 3 बजे तोपचांची थाना क्षेत्र में एक युवक के गोली लगने से घायल होने की सूचना पुलिस को मिली थी।घायल रवि बख्श राय को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।सूचना मिलने के बाद बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल और अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल से पूछताछ की।पुलिस के अनुसार घटना में तीन राउंड फायरिंग हुई थी, जिसमें दो गोलियां रवि बख्श राय के दोनों पैरों में लगीं। पूछताछ के दौरान घायल ने दावा किया कि वह अपने मित्र के साथ पल्सर एनएस बाइक से देवघर जा रहा था, तभी तोपचांची बाजार के पास बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली।हालांकि जांच के दौरान घायल रवि बख्श राय और उसके साथी दिवाकर सिंह के बयानों में कई विसंगतियां सामने आई हैं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के निरीक्षण में न तो खून के निशान मिले और न ही कोई खोखा बरामद हुआ। इससे घटना की पूरी कहानी संदेह के घेरे में आ गई है।एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि दुग्दा थाना क्षेत्र में कोयला खनन से जुड़े वर्चस्व विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी।इसके बाद घायल ने इलाज के लिए धनबाद क्षेत्र में आकर इस घटना को तोपचांची में हुई वारदात के रूप में प्रस्तुत किया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।पुलिस अब दुग्दा थाना क्षेत्र जाकर संभावित वास्तविक घटनास्थल का निरीक्षण करेगी।जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें