मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक सवार अपराधियों ने ट्रक चालक के घर की फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाइक सवार अपराधियों ने ट्रक चालक के घर की फायरिंग

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार को ट्रक चालक नसीम खान के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार होकर चार अज्ञात अपराधियों ने नसीम खान के घर पर चार राउंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये। इससे इलाके में दहशत है। हालांकि फायरिंग की घटना में किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मैकलुस्कीगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही नसीम खान के परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जांच के क्रम में पुलिस की टीम ने घटनास्थल से कुल तीन खोखा बरामद किया है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने बताया कि जिन पर गोली चलाई गई है उनसे पूछताछ की जा रही है । घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें