मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

वरिष्ठ दलील लेखक भवतोष राय का निधन, चाईबासा में शोक की लहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वरिष्ठ दलील लेखक भवतोष राय का निधन, चाईबासा में शोक की लहर

पश्चिमी सिंहभूम। चाईबासा शहर के बांधपाड़ा निवासी एवं वरिष्ठ दलील लेखक भवतोष राय का सोमवार सुबह जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही चाईबासा सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।भवतोष राय लंबे समय से विधिक क्षेत्र से जुड़े हुए थे और दलील लेखक के रूप में उनकी एक अलग पहचान थी। अपने सरल स्वभाव, सौम्य व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे अधिवक्ताओं, मुवक्किलों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। विधिक क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।उनके निधन पर अधिवक्ता समुदाय, सामाजिक संगठनों तथा शहर के गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कई लोगों ने इसे चाईबासा के सामाजिक और विधिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों और परिचितों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, भवतोष राय अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र पार्थ सारथी राय शिक्षक हैं, जबकि छोटे पुत्र सव्यसाची राय अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उनकी पुत्रवधू उपमा राय चाईबासा नगर परिषद की वार्ड पार्षद हैं और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज चाईबासा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें