मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीएयू के कुलपति और जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीएयू के कुलपति और जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कई महत्वपूर्ण मुलाकातें हुईं। इस दौरान बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।मुलाकात के दौरान कुलपति ने मुख्यमंत्री को आगामी 14 से 16 मार्च 2026 तक बीएयू मैदान में आयोजित होने वाले किसान एग्रोटेक मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, कृषि अनुसंधान और किसानों के हित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की भी जानकारी दी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिगंबर जैन पंचायत रांची के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न सामाजिक और धार्मिक मुद्दों को रखा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री आवास में हुई इन मुलाकातों के दौरान राज्य के विकास, कृषि उन्नयन और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें