मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने चलाया अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस ने चलाया अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान

खूंटी। मारंगहादा थाना अंतर्गत मारंगहादा बाजार में पुलिस ने शनिवार काे अफीम (पोस्ता) की अवैध खेती और नशाखोरी के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान बाजार समिति के सदस्यों के सहयोग से बैनर, पोस्टर और ढोल-नगाड़ों के माध्यम से संचालित किया गया।अभियान के दौरान बाजार में आए आमजनों को अफीम पोस्ता की खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, मानव स्वास्थ्य पर इसके गंभीर नुकसान और समाज में फैलने वाली नशे की प्रवृत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।मौके पर मारंगहादा थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल ने कहा कि अफीम की खेती न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी खतरे में पड़ता है। साथ ही, अफीम पोस्ता की खेती करने या इसमें संलिप्त पाए जाने पर होने वाली कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी जानकारी दी गई, ताकि लोग इससे दूर रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से निगरानी भी की गई। ड्रोन से बाजार में मौजूद लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी गई, जिससे असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। प्रशासन ने आमजनों से अपील किया कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें