मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

एस्पायर मदर्स विंग्स ने युवाओं की प्रतिभा को दिया मंच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एस्पायर मदर्स विंग्स ने युवाओं की प्रतिभा को दिया मंच

पूर्वी सिंहभूम। एस्पायर मदर्स विंग्स के तत्वावधान में बुधवार को गोलमुरी उत्कल समाज में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी.आर.सी रांची से अशोक प्रधान, सदर अस्पताल से डॉ. कमलेश कुमार और डॉ. राजीव लोचन, “सबल” संस्था से तेनिक जी, “नई दिशा” से संदीप , रोटरी क्लब की अध्यक्ष डॉ. रेनूका चौधरी, समाजसेवी पुरबी घोष, लायंस क्लब की अध्यक्ष अरति पांडे और सम्पूर्ण लायंस परिवार तथा लायंस कालिमाटी टीम भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने विशेष प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया और एस्पायर मदर्स विंग्स की इस पहल की सराहना की।कार्यक्रम विशेष बच्चों ने डांस, सिंगिंग, योगा, फैशन शो, मिमिक्री और कविता पाठ ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों को एक मंच प्रदान करना और समाज में उनकी क्षमताओं को पहचान देना था, जिसे उपस्थित जनों ने खूब सराहा। विशेष माताओं के रूप में अमृता कुलताज, डॉ. निबेदिता, पुष्पलता, अदिति यादव, सोनाली सरकार, प्रीति सिन्हा और ममता पाढ़ी सहित अन्य उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें