मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

अनिल टाइगर हत्याकांड का सुपारी किलर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अनिल टाइगर हत्याकांड का सुपारी किलर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

रांची। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को सफलता मिली है। मामले में 14 माह से फरार चल रहे सुपारी किलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इस बीच रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे कोलकाता से दबोच लिया।

आरोपित सूरज पर भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या की साजिश और घटना को अंजाम देने में शामिल होने का आरोप है। इस हत्याकांड के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इस मामले को लेकर आज देर शाम तक पुलिस प्रेस वार्ता कर खुलासा करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें