मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

सरकारी पार्क पर अतिक्रमण का आरोप, लोगों ने प्रशासन से की हस्तक्षेप की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सरकारी पार्क पर अतिक्रमण का आरोप, लोगों ने प्रशासन से की हस्तक्षेप की मांग

पूर्वी सिंहभूम। बागुनहातु आउटर रोड स्थित सरकारी भूखण्ड पर बन रहे पार्क को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। शुक्रवार को स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि जिस जमीन पर नगर विकास एवं आवास विभाग तथा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के माध्यम से चहारदीवारी और पार्क निर्माण का काम चल रहा है, उसी स्थल पर कुछ लोगों ने रातों रात बोर्ड और झंडे लगाकर काम को बाधित करने की कोशिश की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है, हालांकि स्थानीय लोग किसी प्रकार का टकराव नहीं चाहते और मामले का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं।बताया जाता है कि बागुनहातु महिला विश्वविद्यालय के पीछे स्थित यह भूखण्ड कई वर्षों से खाली पड़ा था। क्षेत्र के लोगों ने यहां पार्क निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी थी, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस परियोजना का शिलान्यास जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो की गरिमामयी उपस्थिति में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू की ओर से किया गया था। इसके बाद अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से चहारदीवारी और पार्क विकसित करने का काम शुरू कराया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के शुरुआती दौर में भी कुछ व्यक्तियों ने जमीन पर अपना निजी दावा कर कार्य को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन विभागीय जांच में जमीन सरकारी पाई गई और मजिस्ट्रेट तथा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में काम दोबारा शुरू कराया गया। अब जबकि निर्माण कार्य प्रगति पर है, कुछ अज्ञात लोगों की ओर से वहां धार्मिक/सामुदायिक प्रतीक चिन्ह लगा देने से फिर विवाद की स्थिति बन गई है। निवासियों का आरोप है कि ऐसा कर जानबूझकर समुदायों के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश की जा रही है।इसी संबंध में बागुननगर और बागुनहातु बस्ती के कई लोगों ने संयुक्त रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय तथा पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने और निर्माण कार्य निर्बाध रूप से जारी रखने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि यह पार्क पूरे इलाके के बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए एक सार्वजनिक सुविधा के रूप में विकसित हो रहा है, इसलिए किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या विवाद को तुरंत हटाया जाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें