मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

एसपी ने हत्या मामले में की कार्रवाई, पिंड्राजोरा थाना प्रभारी सहित थाने के सभी 28 पुलिसकर्मी निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एसपी ने हत्या मामले में की कार्रवाई, पिंड्राजोरा थाना प्रभारी सहित थाने के सभी 28 पुलिसकर्मी निलंबित

बोकारो। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए पुष्पा महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन सहित थाना के सभी 28 अधिकारियों एवं कर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में थाने में तैनात दस सब इंस्पेक्टर, पांच सहायक अवर निरीक्षक, दो हवलदार व 11 सिपाही शामिल हैं।युवती पुष्पा महतो के गायब होने की सूचना उसकी मां ने 24 जुलाई, 2025 को दी थी। इस सूचना के बाद भी दसवें दिन चार अगस्त को इस मामले में थानेदार ने प्राथमिकी की थी। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि कांड का खुलासा करने के लिए थाना प्रभारी अभिषेक रंजन की अगुवाई में एक एसआइटी का गठन किया गया था।समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि एसआइटी ने दिए गए निर्देशों का पूरी तरह से पालन नहीं किया। अनुसंधान के दौरान अभियोजन पक्ष को कमजोर करते हुए आरोपित को लाभ पहुंचाने के उदेश्य से कार्य किया जा रहा था। एसपी ने बताया है कि कांड का तुरंत उद्भेदन करने के लिए सिटी डीएसपी आलोक रंजन की अगुवाई में एक दूसरी एसआइटी बनाई गई।दूसरी एसआइटी ने सिर्फ एक दिन में आरोपित को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर अपहृत युवती की मौत की गुत्थी सुलझा ली। हड्डी, बाल बरामद किया गया। उस चाकू को भी खोज निकाला गया जिससे युवती की आरोपित ने हत्या की थी। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपित दिनेश और पुष्पा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे।पुष्पा लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर दिनेश ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने पुष्पा को चास कॉलेज बुलाने के बहाने झांसा दिया और वहां से पास के जंगल ले गया, जहां चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया।एसपी के अनुसार इससे यह स्पष्ट हुआ कि थाना में पदस्थापित सभी कर्मी व अधिकारियों ने कांड का उद्भेदन करने में अपेक्षित सहयोग नहीं किया। थाना की गोपनीयता भी नहीं बनाए रखा। आरोपित को बचाने के लिए रुपये के लेनदेन की शिकायत भी मिली। आरोपित के साथ थाना में पार्टी भी करने की सूचना मिली है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में न्याय के लिए परिजन उच्च न्यायालय गए । अदालत ने पुलिस की लापरवाही पर सख्त आदेश दिया था। इसके बाद कार्रवाई की गई। मृत युवती का गत शनिवार को कंकाल बरामद किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें