मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में 20 मार्च को ओलावृष्टि व वज्रपात का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में 20 मार्च को ओलावृष्टि व वज्रपात का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी

रांची राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 20 मार्च को राज्य में गर्जन के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।विभाग ने बताया कि 21 मार्च तक राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश, गर्जन और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो मौसम के आंशिक रूप से खराब रहने का संकेत देता है।तापमान की बात करें, तो पिछले 24 घंटों में डाल्टनगंज में सबसे अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस और कोडरमा में सबसे कम 14.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहे, जिससे धूप की तीव्रता कुछ कम महसूस की गई।गौरतलब है कि राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में पिछले चार-पांच दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। इस दौरान बादल, बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 34.1 और न्यूनतम 23.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 36.8 और न्यूनतम 19.7 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 32.2 और न्यूनतम 20.5 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 34.8 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, खुले स्थानों से दूर रहने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें