मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

खूंटी। कर्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के स्वजनों ने शनिवार को कर्रा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित संतोष महली (19) को महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके खिलाफ कर्रा थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि पीड़िता एक शादी समारोह में गई थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपित से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपित उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।छापेमारी टीम में तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार, एसआई दीपक कांत कुमार सहित रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें