मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित पति ने की खुदकुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित पति ने की खुदकुशी

रांची। पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। डोरंडा के मनीटोली वारिस चौक के समीप रहने वाले तौकिर अंसारी ने अपनी पत्नी तरन्नुम परवीन की तीन दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद वह फरार हो गया था। इसी दौरान मंगलवार देर रात उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।तौकिर अंसारी की पत्नी के भाई मो मोजाहिद ने डोरंडा थाना में तौकिर अंसारी और निशा के विरुद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मो मोजाहिद ने अपने आवेदन में कहा था कि 24 जनवरी को दोपहर में आरोपित की चाची ने उन्हें फोन कर उनकी बहन तरन्नुम की हत्या होने की सूचना दी थी।उन्होंने यह भी बताया कि उसके जीजा तौकिर ने उसकी बहन के सिर पर बंदूक से गोली मारी है। यह जानकारी मिलने के बाद वह बहन के घर पर पहुंचे। वहां उनके भांजे अरहाम अंसारी ने उन्हें बताया कि उसके पिता तौकिर ने मां तरन्नुम को गोली मारी। फिर उसे बिस्तर में लिटाकर उसके हाथ में बंदूक रख दी।मो. मोजाहिद ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा तौकिर उनकी बहन को अक्सर प्रताड़ित और मारपीट किया करता था। आरोपित निशा के साथ तौकिर का संबंध था,जिसका विरोध उनकी बहन किया करती थी। इस वजह से तौकिर ने उनकी बहन को रास्ते से हटा दिया। प्राथमिकी दर्ज होने को बाद पुलिस आरोपित के संबंधित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच उसने खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें