मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

पिता और पत्नी की हत्या कर बेटी को किया घायल, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पिता और पत्नी की हत्या कर बेटी को किया घायल, आरोपित गिरफ्तार

लोहरदगा। भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली गांव में सोमवार तड़के सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी फैल गई। यहां पारिवारिक विवाद में सनकी बेटे संदीप उरांव( 35 ) ने घर में रखी कुदाल से अपने पिता और पत्नी की हत्या कर दी। जबकि अपनी 3 साल की मासूम बेटी पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मृतकों की पहचान सुरेंद्र उरांव (60 ) और उनकी पुत्रवधू सुजीता उरांव (27 ) के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल 3 वर्षीय रियांशी को भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने खून से लथपथ हालत में अपनी गोद में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। आरोपित संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें