मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

रामगढ़ सदर अस्पताल के ओटी का ब्लास्ट हुआ एसी, मरीजों में मची अफ़रा-तफ़री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रामगढ़ सदर अस्पताल के ओटी का ब्लास्ट हुआ एसी, मरीजों में मची अफ़रा-तफ़री

रामगढ़, 26 जून (हि.स.)। रामगढ़ सदर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से गुरुवार की देर रात आग लग गई। अगलगी की सूचना बाहर आते ही वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में अफ़रा-तफ़री मच गई। लोग अपने मरीजों को बचाने के लिए सदर अस्पताल परिसर से बाहर निकलने लगे। दरअसल सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक एसी ब्लास्ट कर गया। साथ ही ऑपरेशन थिएटर में आग और धुआं देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोग बेचैन हो उठे। आनन-फानन में अस्पताल के कर्मचारियों ने अग्निशमन दल को फोन किया और आग पर काबू पाने की कोशिश की।सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने शुक्रवार काे बताया कि ऑपरेशन थिएटर में गर्मी की वजह से लगातार एसी चल रहा था। इसी दौरान एसी हिट होने की वजह से उसके अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ। सबसे अच्छी बात यह रही कि आग बाहर नहीं फैली और उसपर समय रहते काबू पर पा लिया गया। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में चार और ऑपरेशन थिएटर हैं, जिसमें मरीजों का ऑपरेशन हो रहा है। फिलहाल जिस ऑपरेशन थिएटर में अगलगी की घटना हुई थी, उसे नों फंग्शनल रखा गया है। उस कमरे की वायरिंग और अन्य तकनीकी चीजों की जांच करने के बाद उसे शुरू किया जाएगा। हालांकि इस घटना से सदर अस्पताल में चिकित्सीय सेवा प्रभावित नहीं हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें