मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से 14 किलो गांजा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से 14 किलो गांजा बरामद

रांची। रांची के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नार्कोस के तहत बड़ी सफलता मिली है। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन में तीन संदिग्ध बैग से 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत लगभग सात लाख रुपया बताई जा रही है।आरपीएफ से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म एक पर ट्रेन संख्या 15027 के कोच एस-3 की गहन जांच की गई। जांच के दौरान तीन बैग संदिग्ध अवस्था में पाए गए, जिसके पास दो पुरुष और एक महिला बैठे थे।आरपीएफ की टीम ने तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि बैग उनका है लेकिन बैग में रखे सामान के संबंध में उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। लगातार पूछताछ के बाद आखिरकार उनमें से एक व्यक्ति ने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार कर ली। तीनों संदिग्धों को उनके बैग सहित तत्काल प्लेटफॉर्म एक पर उतार लिया गया, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। प्लेटफॉर्म पर आगे की पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि उनके बैग में मादक पदार्थ गांजा है, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें