मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले 14 लोग हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले 14 लोग हिरासत में

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर मंगलवार रात सदर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक साथ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सदर थाना प्रभारी हरिलाल महतो और मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने किया।पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। बस स्टैंड, मंगलहाट, मधु बाजार, जेवियर नगर, एसपीजी मिशन कंपाउंड, मुगलसराय, गुटुसाईं तथा खप्पारसाई सहित कई क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस की मौजूदगी देखते ही कई लोग मौके पर शराब छोड़कर भाग निकले, जबकि कई लोगों को हिरासत में लेने में पुलिस सफल रही।अभियान के दौरान पुलिस ने मधु बाजार सहित विभिन्न स्थानों से कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया। सभी को संबंधित थानों में लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करना कानून का उल्लंघन है और इससे सामाजिक व्यवस्था प्रभावित होती है।बुधवार को सदर थाना प्रभारी हरिलाल महतो ने बताया कि जिले में नशाखोरी पर नियंत्रण और सार्वजनिक स्थानों की मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन से बचें और कानून का सम्मान करें।मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता शहर में शांति, सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। नशे की वजह से होने वाले अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद खुलेआम शराब पीने वालों में हड़कंप का माहौल देखा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें