मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

ताला तोड़कर ज्वेलरी दुकान में चोरी, लाखों का माल ले गए चोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ताला तोड़कर ज्वेलरी दुकान में चोरी, लाखों का माल ले गए चोर

पूर्वी सिंहभूम।

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग चौक के समीप स्थित गोल्डन ज्वैलर्स में बुधवार देर रात चोरों ने धावा बोलकर करीब पांच से छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए।

चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और आभूषण समेटकर मौके से फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना का खुलासा गुरुवार सुबह हुआ, जब दुकान के मालिक एस के दत्ता प्रतिष्ठान खोलने पहुंचे। शटर का ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। अंदर जाकर जांच करने पर सोने और चांदी के कई आभूषण गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल बागबेड़ा थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब पांच से छह लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात करीब तीन बजे चोर दुकान में घुसकर चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें