मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में मेदिनीनगर से दो युवक हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू,

10 फ़रवरी । झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के प्रश्न पत्र लीक के

मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (जेएसएससी) ने शनिवार पलामू के

विभिन्न इलाकों में छापेमारी की है। इस छापेमारी में एसआईटी ने दो युवकों

को हिरासत में लिया है। दोनों युवकों को एसआईटी की टीम अपने साथ रांची ले

गई है। दोनों युवकों के मोबाइल पर एसआईटी को जेएसएससी का प्रश्न पत्र मिला

है। दोनों के मोबाइल पर किसी ने प्रश्न पत्र को भेजा था। एसआईटी प्रश्न

पत्र भेजने वालों की तलाश कर रही है। एसआईटी की टीम पलामू के इलाके में 24

घंटे से कैम्प कर रही थी।

टीम ने मेदिनीनगर टाउन

थाना क्षेत्र और हुसैनाबाद के इलाके में छापेमारी की है। इस छापेमारी में

दो युवकों को एसआईटी ने हिरासत में लिया है। दोनों युवक से मेदिनीनगर टाउन

थाना में कई घंटे तक पूछताछ हुई है। पूछताछ के बाद दोनों युवक को टीम साथ

ले गई है। दोनों युवक के मोबाइल को भी एसआईटी की टीम खंगाल रही है।

एसआईटी

की टीम पलामू के एक कोचिंग संचालक रवि किशोर की तलाश कर रही है। रवि के घर

पर भी पुलिस अधिकारियों ने छापेमारी की है, लेकिन वह नहीं मिल पाया। कुछ

वर्ष पहले पलामू में फोर्थ ग्रेड में भर्ती के दौरान रवि का नाम निकलकर

सामने आया था। बाद में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पैसा लेकर नौकरी के

देने के मामले में भी आरोप लगा था। पुलिस एवं एसआईटी को आशंका है कि रवि

किशोर भी जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में संलिप्त है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें