मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

जदयू के झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी पांच जनवरी को आयेंगे रांची

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

4 जनवरी राज्य में सियासी हलचल के बीच सभी पार्टियां अपने अपने

स्तर से तैयारी कर रही है। वहीं झारखंड में अपनी राजनीतिक पकड़ को मजबूत

करने में जुटा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) भी झारखंड के सियासी हालातों पर नजर

बना कर रखा है। छह जनवरी को झारखंड जेडीयू भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ

अहम बैठक करेगा।

इसके मद्देनजर झारखंड जदयू के प्रभारी सह बिहार

सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पांच जनवरी को रांची पहुंच रहे हैं, जहां वह

कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। उनके साथ सह प्रभारी व विधायक मनोज

यादव भी रांची पहुंचेंगे। छह जनवरी को झारखंड जदयू ने कार्यकर्ता मंथन का

भी आयोजन किया है, जिसमें राज्य भर के कार्यकर्ता और सभी वरिष्ठ नेता मौजूद

रहेंगे।

वहीं 21 जनवरी को झारखंड के रामगढ़ में बिहार के

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी आगमन होना है। उसको लेकर भी कार्यकर्ताओं को

अहम दिशा निर्देश दिए जाएंगे। गौरतलब है कि जिस तरह से वर्तमान में झारखंड

की राजनीतिक हालात बने हुए हैं, वैसे में राजनीतिक विशेषज्ञों के द्वारा

कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां यह नजर

बना कर रखी हुई है कि यदि किसी भी तरह की स्थिति बदलती है तो क्या बेहतर

कदम उठाए जा सकते हैं।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद

खीरू महतो की तरफ से भी कार्यकर्ताओं को लगातार दिशा निर्देश दिए जा रहे

हैं। सिर्फ रांची ही नहीं बल्कि विभिन्न जिलों में भी कार्यकर्ताओं को

अलर्ट मोड पर रखा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें