मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

कोडरमा में अवैध खनन रोकने के लिए छापेमारी, जेसीबी जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोडरमा में अवैध खनन रोकने के लिए छापेमारी, जेसीबी जब्त

कोडरमा। कोडरमा ज़िले के वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र में खनन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन बड़े पैमाने पर जारी है। वन प्रमंडल पदाधिकारी वन्य प्राणी प्रमंडल सूरज कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने गुरुवार रात छापेमारी कर एक जेसीबी जब्त किया है। कोडरमा क्षेत्र के इंदरवा चितरपुर स्थित लोमचांची जंगल में अवैध माइका खनन को लेकर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध खनन में लगे एक जेसीबी मशीन को जब्त किया। छापेमारी के क्रम में अंधेरे का लाभ लेकर चालक फरार हो गया। इस मामले में अवैध खनन को लेकर अवैध उत्खनन में लगे लोगों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।रेंजर ने शुक्रवार को बताया कि उनलोगों के ऊपर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। जब्त वाहनों को कोडरमा वन विभाग परिसर में जब्त कर रखा गया है। मौके पर वनपाल प्रभारी उस्मान अंसारी, छत्रपति शिवाजी, दुर्गा माहतो, गोपाल यादव के अलावे हजारीबाग की टीम भी मौजूद थी।उल्लेखनीय है कि विगत 11 दिसंबर को भी वन विभाग के द्वारा लोमचांची मे छापेमारी करके तीन शक्तिमान और एक जेसीबी को जब्त किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें