मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

होली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर जेबीवीएनएल ने निर्देश जारी किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची

राजधानी रांची में होली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति

हो, इसे लेकर जेबीवीएनएल मुख्यालय ने निर्देश जारी किया है। जेबीवीएनएल ने

निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी आपूर्ति कार्यालयों को आदेश दिया है,

जिसमें कहा है कि राज्य में होली समेत गर्मी के दौरान बिजली उपभोक्ताओं को

बिजली की किल्लत का सामना न करना पड़े। इसके लिए आपूर्ति कार्यालयों की ओर

से सुनिश्चित कार्रवाई की जाए, जिससे समय-समय पर होने वाली लोड शेडिंग से

लोगों को राहत मिल सकें। विशेषकर तकनीकी कारणों से होने वाली बिजली कटौती

को रोकने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए आपूर्ति क्षेत्र में बिजली

उपकरणों की जांच, ट्रांसफॉर्मर जांच, फीडर चेकिंग से लेकर अन्य तकनीकी

चीजों को दुरूस्त करने का आदेश दिया गया है।

निगम की ओर से

अधिकारियों की जवाबदेही तय की गयी है, जिससे क्षेत्रवार बिजली की समस्या का

समाधान हो सके। वहीं, सभी सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर फिलिंग करने जैसी

तकनीकी चीजों पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। सभी लाइनों की

समय-समय पर पेट्रोलिंग करने, ट्रांसफॉर्मर की जांच, बिजली तार सटने वाले

इलाकों में पेड़ों टहनियों की कटाई, ट्रांसफॉर्मर चिन्हित कर लोड बढ़ाने समेत

अन्य तैयारियां की गयी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें