मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

जौनपुर न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, जिला जज को आया ईमेल, खाली कराया गया परिसर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जौनपुर न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, जिला जज को आया ईमेल, खाली कराया गया परिसर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार दोपहर दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जिला जज सुशील कुमार शशि की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आए संदेश में 17 फरवरी को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच गेट नंबर 1 के पास सिविल कोर्ट और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे जिला जज को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें पांच से छह मोबाइल नंबरों पर एक-एक लाख रुपए भेजने की मांग की गई थी। संदेश में साफ लिखा था कि तय समय तक रकम नहीं भेजी गई तो न्यायालय परिसर को विस्फोट से उड़ा दिया जाएगा। धमकी मिलते ही जिला जज ने तत्काल प्रशासन को अलर्ट करते हुए न्यायालय परिसर खाली कराने के आदेश दिए।

वकील उस्मान अली ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह सही है।

बम की धमकी मिली थी, और प्रशासन ने बताया कि सिविल कोर्ट परिसर में कथित तौर पर बम रखा गया है। इसलिए, कोर्ट के अधिकारियों और वकीलों के साथ पूरी टीम ने तुरंत सभी को परिसर खाली करने के लिए अलर्ट किया।"

उन्होंने बताया कि इसके बाद अधिवक्ताओं और वादकारियों से तत्काल परिसर खाली करने की अपील की गई। हम लोगों ने प्रशासन के साथ मिलकर पूरे परिसर को खाली कर दिया है और तलाशी अभियान चल रहा है।

प्रशासन के निर्देश पर सभी कोर्ट रूम, चैंबर और कार्यालय एहतियातन खाली करा लिए गए। जिला न्यायाधीश ने यह भी निर्देश दिया कि अधिवक्ताओं और पक्षकारों की अनुपस्थिति में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए।

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे न्यायालय परिसर को घेर लिया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को भी जांच के लिए बुलाया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में मौजूद सभी कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को तुरंत बाहर निकाल दिया गया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास की सड़कों पर लोगों की भीड़ जुट गई और शहर में चर्चा तेज हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे परिसर की सघन जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें