मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

जान्हवी कपूर ने पहना बॉयफ्रेंड शिखर के नाम का नेकलेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी

अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर जान्हवी अपने

बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरूपति गईं थीं। जान्हवी अपनी बहन ख़ुशी

के साथ 'कॉफ़ी विद करण' के आठवें सीज़न में भी नज़र आईं। इस शो में

उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलासे किये। उन्होंने शिखर

पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में होने की बात भी कबूली थी।

हाल

ही में जान्हवी कपूर नंगे पैर चलकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। उनके

साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां स्मृति पहाड़िया भी थीं। जान्हवी

का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी तरह एक बार फिर जान्हवी

अपने बॉयफ्रेंड के कारण सुर्खियों में हैं। जान्हवी अजय देवगन की फिल्म

मैदान की स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं। जान्हवी फॉर्मल लुक में नजर आई।

जान्हवी ने सफेद ब्लेज़र, मैचिंग पैंट लुक को पूरा किया लेकिन इस लुक में

जो सबसे खास नजर आया वह था जान्हवी का नेकलेस।

जान्हवी ने

खास 'शिकू' नाम का नेकलेस पहना हुआ था। जान्हवी के नेकलेस की ये फोटो इस

वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस खास नेकलेस को पहनकर जान्हवी ने

शिखर के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की। इस फोटो को पैपराजी ने इंस्टाग्राम

अकाउंट पर शेयर किया है। जान्हवी की फोटो पर फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे

हैं।

वहीं जान्हवी के काम की बात करें तो जान्हवी वरुण धवन

के साथ फिल्म ''सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'' में नजर आएंगी। राजकुमार

राव के साथ जान्हवी की फिल्म ''मिस्टर एंड मिसेज माही'' भी जल्द ही पर्दे

पर आएगी। जान्हवी फिल्म ''देवरा'' से साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें