मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

टाटानगर के बाद जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टाटानगर के बाद जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द

पूर्वी सिंहभूम।

परिचालन में असामान्य देरी के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इसके तहत 15 जुलाई 2026 को चलने वाली दोनों दिशाओं की जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन टाटानगर स्टेशन तक ही सीमित रहेगा।

रेलवे द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 जुलाई को अपने निर्धारित गंतव्य बड़बिल तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन टाटानगर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इसके चलते टाटानगर से बड़बिल के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 12022 बड़बिल–हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 जुलाई को बड़बिल के बजाय टाटानगर स्टेशन से ही रवाना होगी। इस कारण बड़बिल से टाटानगर के बीच ट्रेन का परिचालन निरस्त रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें