मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर: टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने पत्नी, बेटे और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला, खुद फोन कर दी पुलिस को सूचना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जमशेदपुर: टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने पत्नी, बेटे और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला, खुद फोन कर दी पुलिस को सूचना

जमशेदपुर। लौह नगरी जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको इलाके में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां टाटा स्टील के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी।

घटना एग्रिको स्थित क्वार्टर नंबर एल 5/13 की है, जो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी आवास के बिल्कुल समीप स्थित है। आरोपी की पहचान रवीद्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई है, जो इसी वर्ष फरवरी में टाटा स्टील से सेवानिवृत्त हुए थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी रविंद्र ने रविवार की रात को ही अपनी 55 वर्षीय पत्नी सरिता सिंह, 31 वर्षीय बेटी सुप्रिया सिंह और 30 वर्षीय बेटे रविशेक कुमार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।

हैरत की बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी रात भर तीनों शवों के साथ घर के भीतर ही रहा।

सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरोपी ने स्वयं डायल-100 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और आत्मसमर्पण की बात कही। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पुलिस जांच और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, परिवार में पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।

सेवानिवृत्ति के बाद से आरोपी कथित तौर पर मानसिक तनाव और चिड़चिड़ेपन का शिकार था, जिसे इस जघन्य हत्याकांड की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन तफ्तीश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें