मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 का रिपोर्ट कार्ड जारी, जमशेदपुर झारखंड में सबसे साफ शहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची: स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में स्वच्छता अवार्ड की घोषणा की गई। इस साल भी इंदौर को पहला स्थान प्राप्त हुआ। वहीं इस साल हुए सर्वेक्षण में 27 राज्यों में से झारखंड को 15वां स्थान और बिहार को 16वां स्थान मिला। जमशेदपुर और बुंडू को झारखंड के अंदर सबसे साफ शहर का अवार्ड दिया गया। जमशेदपुर 78वें स्थान के साथ पूरे झारखंड में टॉप पर रहा। वहीं रांची को 885वां स्थान प्राप्त हुआ। 2022 में रांची की रैंकिंग 1328 थी। डंपिंग रीमेडीएशन व प्रॉसेसिंग की सुविधा नहीं होने के कारण स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में रांची का रैंक कम आया है।

स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक प्राप्त करने के लिए नगर निगम ने कई योजनाएं बनाई थीं। लेकिन सभी योजनाएं कागजों पर धरी रह गईं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान, वेस्ट डिस्पोजल प्लान, सीवरेज प्रोजेक्ट सहित वेस्ट टू वेल्थ प्लान कागज पर होने के कारण सर्वेक्षण में रांची को कम अंक प्राप्त हुए हैं। रांची की सफाई-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम पिछले 12 वर्षों से प्रयास कर रहा है। इसके बाद भी सफलता नहीं मिल रही है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सर्वेक्षण में शहर की सफाई और वेस्ट डिस्पोजल को प्राथमिकता दी गई है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए 1600 अंक निर्धारित थे। रांची में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत यह काम निजी एजेंसी से कराना था। लेकिन पिछले 12 साल में 3 कंपनियां काम छोड चुकी हैं। इसके बाद निगम ने खुद डोर टू डोर कचरा उठाने शुरू किया। वाहनों की कमी और सहीं ढंग से मॉनिटरिंग नहीं होने की वजह से शहर के 53 वार्डों के सभी घरों से नियमित रूप से डोर टू डोर कचरा उठाव नहीं हो रहा है। घरों से समय पर कूड़ा उठाव से ही रैंकिंग में सुधार हो सकता है। क्योंकि सर्वेक्षण के दौरान शहर के लोगों से भी फीडबैक लेकर अंक जोड़े जाते हैं।

राष्ट्रीय सागर संवाददाता

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें