मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

उत्पाद सिपाही बहाली दौड़ में शामिल जमशेदपुर के अभ्यर्थी की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया में भाग ले रहे एक और अभ्यर्थी की शनिवार सुबह पांच बजे मौत हो गई है। जमशेदपुर के बर्मामाइंस के रहने वाले मुरामुल्ला सूर्या की मौत रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के वर्मा माइंस का रहने वाला सूर्या रांची में चल रहे उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आया हुआ था। शुक्रवार को बहाली प्रक्रिया के दौरान ही वह मैदान में बेहोश होकर गिर गया था, जिसके बाद उसे रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सूर्य की मौत ब्रेन स्ट्रोक होने की वजह से हुई है।उल्लेखनीय है कि झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए 22 अगस्त से दौड़ की प्रक्रिया शुरू की गई थी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की मौत होने लगी। इसके बाद राज्य सरकार ने भर्ती की प्रक्रिया बीच में ही रोक दी। भर्ती की प्रक्रिया 10 सितंबर से दोबारा शुरू की गई, जिसके बाद सूर्या की मौत हुई है। अब तक 14 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें