मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

रंगीन रोशनी से सजा जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच भवन, 17 जनवरी को होगा उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रंगीन रोशनी से सजा जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच भवन, 17 जनवरी को होगा उद्घाटन

जलपाईगुड़ी। कलकत्ता उच्च न्यायालय के जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के नवनिर्मित भवन को उद्घाटन से पहले रंगीन रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है। आगामी 17 जनवरी को इस नए भवन का औपचारिक उद्घाटन होने जा रहा है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव बुधवार शाम नए भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ जलपाईगुड़ी नगरपालिका के चेयरमैन सैकत चट्टोपाध्याय भी मौजूद थे।निरीक्षण के दौरान भवन की आधारभूत संरचना, सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की गई। प्रशासन की ओर से बताया गया कि उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। सर्किट बेंच भवन की आकर्षक लाइटिंग और सुंदरता को देखने के लिए शाम होते ही बड़ी संख्या में आम लोग वहां पहुंच रहे हैं।जानकारी के अनुसार, सर्किट बेंच भवन के उद्घाटन समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर मेयर गौतम देव ने कहा कि उत्तर बंगाल के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए जलपाईगुड़ी में सर्किट बेंच की स्थापना की गई है। सर्किट बेंच भवन के निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से 501 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल के न्याय प्रार्थियों को अब न्याय के लिए कोलकाता नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर जलपाईगुड़ी में सर्किट बेंच का निर्माण संभव हो पाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें